7 Kitchen Gardening Tips in Hindi or How To Grow Cucumber at Home:क्या आप अपने घर पर गमले में खीरा उगाना चाहते हैं और भरपूर मात्रा में खीरे तोड़ना भी चाहते हैं? इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको खीरे का बीज लगाने से लेकर खीरा तोड़ने तक की पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।

इसमें हम जानेंगे कि खीरे का पौधा कहाँ लगाना चाहिए, किस तरह के ग्रो बैग में लगाना चाहिए और अच्छी पैदावार के लिए कौन-कौन सी खाद देनी चाहिए, ताकि आपको बेहतर रिजल्ट मिल सके।
खीरे की आपको क्या-क्या केयर करनी है।खीरे के पौधे को कहां लगाना चाहिए किस तरह के ग्रो बैग में लगाना चाहिए और अच्छी मात्रा में खीरे लेने के लिए कौन-कौन सी खाद देनी चाहिए जिससे आपको एक अच्छी पैदावार मिले।
Kitchen Gardening Tips in Hindi |Best Time to Grow Cucumber
खीरे का पौधा गर्मियों में अच्छी तरह से होता है। इसे आप गर्मियों के मौसम में लगा सकते हैं साथ में बरसात के मौसम में भी लगा सकते हैं। अगर हम महीने की बात करें तो हम इसे मार्च के महीने में बीज लगा सकते हैं। इसके इलावा हम जून जुलाई बरसात के मौसम में भी लगा सकते हैं।
Also Read:How To Increase Brain And Memory Power
खीरे को डायरेक्ट लगाया जाता है मतलब इसकी पहले पौद तैयार नहीं करनी पड़ती। आप सीधे खीरे के बीज गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। इसके पौधे एक बैल की तरह होते हैं जिसे आप क्रीपर नेट पर चढ़ा सकते हैं।

Where to buy cucumber seeds अच्छे बीज कहाँ से लें
सबसे पहले हम बात करते हैं खीरे के अच्छी क्वालिटी के बीज कहां से मिलेंगे। खीरे के अच्छे क्वालिटी के बीज आप ऑनलाइन या अपने लोकल मार्केट से खरीद सकते हैं। Online बीज आप ऑर्गेनिक bajar से खरीद सकते हैं। अगर आपके लोकल एरिया में खीरे के अच्छे क्वालिटी के बीच मिलते हैं तो आप वहां से भी ले सकते हैं।ध्यान रखें कि बीज हेल्दी हों, तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
What size grow bag for cucumber plant
खीरे के बीज लेने के बाद आपको इसको बड़े ग्रो बैग में लगाना पड़ेगा। अगर हम बात करें गो बैंग के साइज की तो शुरुआती साइज 15By15 इंच का कम से कम होना चाहिए। आप इससे बड़ा भी ले सकते हैं। अगर आप 18 बाय 18 इंच के ग्रो बैंग में खीरे लगाएंगे तो आपको इससे अच्छा रिजल्ट मिलेगा।एक ग्रो बैग में 4 –5 बीज लगाए जा सकते हैं।जिस से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
Best soil for cucumber growth
खीरे को बहुत ज्यादा ऐसी मिट्टी पसंद होती है जिसमें न्यूट्रिशन की मात्रा काफी ज्यादा हो। जिसमें पानी ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाहिए। इसके लिए हमें वैल ड्रेन न्यूट्रीशन सॉइल बनानी है। इसके लिए आप 30 परसेंट कोको पीठ, 30% नॉर्मल गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट, 30% नॉर्मल मिट्टी होनी चाहिए। 10 परसेंट हम इसमें न्यूट्रिशन मिलाना होगा।
खीरे के लिए ऐसी मिट्टी चाहिए जिसमें पोषण भरपूर हो और पानी जमा न हो।
सही मिट्टी का मिश्रण:
- 30% कोकोपीट
- 30% गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट
- 30% सामान्य मिट्टी
- 10% अतिरिक्त पोषक तत्व
यह best soil for cucumber माना जाता है।
How to Plant Cucumber Seeds बीज लगाने का तरीका
मिट्टी बनाने के बाद आप इसे ग्रो बैंग में भर दीजिए और बीज लगा दीजिए। बीज की गहराई ज्यादा नहीं होनी चाहिए लगभग 1 सेंटीमीटर की गहराई होनी चाहिए। बीज लगाने के बाद मिट्टी से ढक दीजिए और पानी दे दीजिए। इस के बाद ग्रो बैंग को सनलाइट में रखना है खीरे को 6 से 8 घंटे की धूप चाहिए होती है। इस तरह धूप में रखने से आपको इसका रिजल्ट भी बहुत अच्छा मिलने वाला है। खीरे के बीज 5 से 7 दिन के अंदर जर्मिनेट हो जाते हैं लेकिन कई बार 8 से 15 दिन भी लग जाते हैं।
- बीज को लगभग 1 सेंटीमीटर गहराई में लगाएं
- मिट्टी से ढक दें और हल्का पानी दें
- ग्रो बैग को ऐसी जगह रखें जहाँ 6–8 घंटे धूप आती हो
Cucumber Plant Care पौधे की देखभाल
धीरे-धीरे खीरे की बेल ग्रो होने लगेगी। इसके बाद खीरे की बेल को क्रीपर नेट के ऊपर चडा देना है। लगभग 30 दिनों के बाद इसमें फूल आने लगते हैं। इसमें दो प्रकार के फूल आते हैं मेल और फीमेल फूल। मेल फूल आना बहुत जरूरी होता है अगर मेल फूल नहीं आएगा तो खीरे में पोलिनेशन की दिक्कत होगी।अच्छे फल के लिए सही pollination जरूरी है।
खीरे को आप 15 दिनों के बाद लिक्विड खाद और 20 से 25 दिनों के बाद सॉलिड खाद दे सकते हैं। जिस से खीरा अच्छी तरह ग्रोथ करेगा।
Cucumber harvesting time
लगभग 40–45 दिनों के बाद आपको खीरे तोड़ने को मिलने लगेंगे।
नियमित तोड़ाई करने से ज्यादा फल आते हैं।
अगर आप सही तरीके से grow cucumber in pot करते हैं और सही cucumber growing tips अपनाते हैं, तो आप घर पर ही ताजा और हेल्दी खीरे उगा सकते हैं।
FAQ Kitchen Gardening Tips in Hindi
1. How to grow cucumber in pot at home?
घर पर खीरा उगाने के लिए आप grow bag या गमले में सीधे बीज लगाएं, अच्छी मिट्टी (cocopeat + compost + soil) का उपयोग करें और रोज 6–8 घंटे धूप दें।
2. How long does cucumber take to grow?
खीरे का पौधा लगभग 40–45 दिनों में तैयार हो जाता है और आप तब harvesting शुरू कर सकते हैं।
3. What is the best soil for cucumber plants?
खीरे के लिए well-drained soil सबसे अच्छी होती है, जिसमें cocopeat, compost और garden soil का mix हो।
4. How often should I water cucumber plants?
खीरे के पौधे को रोज हल्का पानी दें, लेकिन पानी जमा न होने दें। मिट्टी हमेशा moist रहनी चाहिए।
5. Can I grow cucumber in grow bags?
हाँ, आप आसानी से grow bags में खीरा उगा सकते हैं। इसके लिए 15×15 या 18×18 इंच का grow bag बेहतर रहता है।
6. How much sunlight does cucumber need?
खीरे को रोजाना 6–8 घंटे direct sunlight की जरूरत होती है।
7. Why are my cucumber plants not producing fruits?
अगर पौधे में फल नहीं आ रहे हैं, तो इसका कारण pollination की कमी, कम धूप या सही खाद न मिलना हो सकता है।
8. What fertilizer is best for cucumber plants?
खीरे के लिए organic compost, vermicompost और liquid fertilizer सबसे अच्छे होते हैं।
