Breaking:149 यात्रियों को लेकर Air India का विमान दुबई से दिल्ली पहुंचा।

Dubai to Delhi पहुंचने वाली यह पहली उड़ान थी जो हमलों के कारण रद्द होने के बाद आ सकी। यात्रियों ने राहत की सांस ली जब वे दिल्ली पहुंचे।

नई दिल्ली में, 03 मार्च 2026 को Air india flight ने दुबई से आए यात्रियों और चालक दल का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उड़ान संख्या AI916D के जरिए 149 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य सुरक्षित भारत पहुंच गए।

Air India ने जताई खुशी

Air india ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे फ्लाइट AI916D से दुबई से आए अपने यात्रियों और चालक दल का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। मध्य पूर्व में मौजूदा स्थिति के बीच, यह आज दिल्ली पहुंचने वाली किसी भारतीय एयरलाइन की पहली उड़ान है। एयरलाइन ने इस कठिन समय में सहयोग के लिए भारत सरकार, डीजीसीए और दुबई के स्थानीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Dubai Airport अड्डे की स्थिति

Dubai हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 2 मार्च की शाम से सीमित रूप में उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अल मक्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चुनिंदा उड़ानों को अनुमति दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे तब तक हवाई अड्डे न जाएं, जब तक उनकी एयरलाइन उड़ान समय की पुष्टि न कर दे।

तनाव की पृष्ठभूमि

28 फरवरी को ईरान के खिलाफ (United States ) America-Israel के हमलों के बाद, Iran ने जवाबी कार्रवाई में कई अरब देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके चलते सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और हजारों भारतीय वहां फंस गए थे। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है और भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है।

Credit: Air India flight
Air india flight

यात्रियों ने जताई राहत और खुशी

Delhi पहुंचने के बाद कई यात्रियों ने राहत की सांस ली और कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे अनिश्चितता की स्थिति में थे। उड़ानें रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने के कारण उन्हें दुबई में इंतजार करना पड़ा।

कुछ यात्रियों ने बताया कि Air India और भारतीय दूतावास ने लगातार संपर्क में रहकर जरूरी जानकारी दी, जिससे उन्हें भरोसा मिला कि वे सुरक्षित घर लौट पाएंगे। UAE में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हालात पर नजर बनाए रखी और फंसे हुए भारतीय नागरिकों को आवश्यक परामर्श जारी किए। आपातकालीन हेल्पलाइन और डिजिटल अपडेट के माध्यम से यात्रियों को नियमित जानकारी दी गई।

Read Also: Gautam Gambhir ने Sanju Samson की प्रतिभा पर भरोसा जताया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने तक अन्य विशेष या अतिरिक्त उड़ानों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में उड़ानों का संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है, हालांकि यह क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर निर्भर करेगा।

भारतीय दूतावास की सक्रियता

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी Air line से लगातार संपर्क में रहें, आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर स्टेटस चेक करें, और केवल पुष्टि होने पर ही एयरपोर्ट पहुंचें। मध्य पूर्व में हालात धीरे-धीरे स्थिर होते दिखाई दे रहे हैं। हवाई यातायात बहाली के साथ हजारों भारतीयों की वापसी का रास्ता साफ हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि तनाव और नहीं बढ़ता, तो एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य हो सकता है।

1 thought on “Breaking:149 यात्रियों को लेकर Air India का विमान दुबई से दिल्ली पहुंचा।”

  1. Pingback: Gautam Gambhir ने Sanju Samson की प्रतिभा पर भरोसा जताया। - Time Buzz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top